एसएसबी के दरोगा से जमीन के नाम पर 10 लाख हड़पे
लखनऊ, अप्रैल 14 -- मानक नगर निवासी एसएसबी के दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा ने एमजी बिल्डर डेवलपर्स के मालिक और कर्मचारियों पर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दिनेश ने बताया कि वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। 2015 में जमीन लेने के लिए विभूतिखंड के एमजी बिल्डर डेवलपर्स से संपर्क किया था। कंपनी ने एक प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत करीब 9.91 लाख रुपये बताई। उन्होंने दो जनवरी 2015 से 10 जुलाई 2019 तक पूरी रकम जमा कर दी मगर उनके नाम अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई। वर्ष 2022 में जानकारी हुई कि मालिक और कर्मचारी कंपनी बंद करके भाग निकले हैं। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.