लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ,संवाददाता।एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट राजन कुमार से स्वप्निल इंडिया मार्केटिंग प्रा. लि. कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भूखंड के नाम पर 41 लाख रुपये ठग लिये। बाद में पता चला कि इसी भूखंड की रजिस्ट्री एक अन्य व्यक्ति के नाम से भी की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मूलत: बिहार के बांका के रजौन स्थित पड़घड़ी के रहने वाले राजन कुमार एसएसबी में डिप्टी कमांडेंट हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती भारत-भूटान सीमा पर काजलगांव में है। राजन के मुताबिक वर्ष 2021 में परिवार के लिए लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र में आवास खरीदने का निर्णय लिया था। इस दौरान स्वप्निल इंडिया मार्केटिंग नामक कंपनी ने उन्हें अपने प्रोजेक्ट 'सौभाग्यम फेज-3 एक्सटेंशन' में मकान देने का आश्वासन दिया। झांसे में आकर उन्होंने पहले टोकन राशि और बाद में करी...