पीलीभीत, सितम्बर 25 -- पूरनपुर। चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों को परेशान करने की शिकायत के बाद डिप्टी कमांडेंट ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी गईं। इसमें एसएसबी ने परिचित व्यक्तियों के दस्तावेज न मांगे जाने का अश्वशासन दिया। लेकिन लाने ले जाने वाले सामान की जांच करने की बात कही गई। बैठक में पुलिस के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। नेपाल सीमावर्ती गांव बैल्हा, बमनपुर भागीरथ और सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज के ग्रामीणों 22 सितंबर को एसएसबी के महानिरीक्षक को पत्र भेजकर राघवपुरी सीमा चौकी के जवानों पर चेकिंग के नंबर परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही थी। गुरुवार को एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अमनदीप मन्हास, असिस्टेंट कमांडेंट हरिओम मीणा ने गांव बैल्हा के पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ...