अररिया, मार्च 25 -- अररिया। एक संवाददाता 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से वेटरनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बीओपी डुमरिया के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सुन्दरी स्थित मध्य विद्यालय परिसर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 33 पशुपालकों के 171 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उपचारित पशुओं में 65 गाय, 94 बकरी और 12 बछड़े शामिल रहे। विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, उचित देखभाल, नियमित टीकाकरण तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में 45वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी (वेटी) धनंजय, आरक्षी (वेटी) देवेश चौहान एवं बीओपी डुमरिया के इंस्पेक्टर संजय कुमार की सक्रिय भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.