एसएसबी की साइकिल रैली से फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज द्वारा रविवार को "फिट इंडिया मूवमेंट" के तहत आयोजित "संडे ऑन साइकिल" अभियान के 75वें संस्करण के अवसर पर भव्य साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अगुवाई कमांडेंट राज कुमार खलखो ने की। रैली का उद्देश्य बल कार्मिकों एवं आम लोगों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: वाहिनी मुख्यालय परिसर से कमांडेंट राज कुमार खलखो ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आयोजित साइकिल रैली में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य व पर्यावरण को ले फिट इंडिया मूवमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.