चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत में सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देश में वाहिनी मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संदीक्षा परिवार के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व को बताया गया। इसके उपरांत संकल्प फाउंडेशन की सरिता गिरि ने नारी सशक्तिकरण और पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने उपस्थित संदीक्षा परिवार की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें संदीक्षा परिवारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्ष दीप्ति बरनवाल,अर्पिता जगदीश बुडिहल, शिल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.