किशनगंज, अक्टूबर 3 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज और 41वीं वाहिनी रानीडंगा की ओर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- स्वच्छता की शपथ, मां के नाम पौधा रोपकर संरक्षण का संकल्पस्वच्छता अभियान दोनों वाहिनियों के मुख्यालय, समवायों और सीमा चौकियों में स्वच्छता प्रतिज्ञा, स्वच्छता अभियान तथा 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया। 19वीं वाहिनी के मुख्यालय एवं विभिन्न समवायों के कार्यक्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, विद्यालयों, सड़क किनारे तथा आसपास के क्षेत्रों में जवानों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। जवानों ने स्वच्छता की शपथ ...