एसएसबी की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
रांची, जुलाई 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर बटालियन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विशेष प्रचालन, गया के डीआईजी मानवेंद्र सिंह नेगी ने किया। 26वीं वाहिनी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय का भी विकास करते हैं। कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, शारीरिक दक्षता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती हैं। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न बटालियनों के खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.