बगहा, जनवरी 16 -- मैनाटाड़/इनरवा। एसएसबी की 47 वीं वाहिनी अंतर्गत इनरवा में पंद्रह युवक-युवतियों के लिए तीस दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक संजय पांडेय , मुखिया रामदेव भगत और उप मुखिया आनंद मिश्रा ने किया।सेनाननायक ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्रीय एकता पर भी चर्चा की। प्रतिभागियों को ट्रेनर अक्षय कुमार आनंद ने यूजर इंटरफेस, फाइल मैनेजमेंट आदि के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.