बगहा, अप्रैल 26 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। जंगल व नदी नालों से घिरे कमरछीनवा दोन में एसएसबी की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक प्रसूता की जान बची। 65 वीं वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि एसएसबी के खैरानी स्थित आरएचक्यू क्षेत्र के कुमारचिनवा गांव में शनिवार की देर प्रसव के बाद एक महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। कुमारचिनवा निवासी तीर्थ राज की पत्नी नीरजा कुमारी को करीब एक सप्ताह पूर्व सामान्य प्रसव हुआ था। शनिवार रात अचानक अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। रात करीब 11:40 बजे महिला के पति ने एसएसबी कैंप में सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी कमांडर ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को हरनाटांड़ स्थित सुनैना स्मृति सेवा संस्थान अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.