एसएसबी की कार्यशाला में नारकोटिक्स पर दी जानकारी
रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 57वीं वाहिनी, सितारगंज मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का समापन बुधवार को कमांडेंट गंगा सिंह उदावत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नारकोटिक्स पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में वाहिनी मुख्यालय के साथ ही विभिन्न सीमा चौकियों से आए कार्मिकों ने भागीदारी की। कार्यशाला का उद्देश्य कार्मिकों को नारकोटिक्स नियंत्रण, वन उत्पादों की सुरक्षा, जाली नोटों की पहचान, एनडीपीएस एक्ट और इमिग्रेशन संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। उत्तराखंड पुलिस के एसएसआई राजेंद्र प्रसाद, सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही ने नारकोटिक्स से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों की पहचान, तस्करी के तरीकों और उससे निपटने के उपायों के बारे में बताया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.