लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- मंगलवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी के कार्यक्षेत्र में दिनांक 6 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किए गए 05 दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे । कमांडेंट ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती की प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण जैसी आवश्यक जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया । प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.