लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पूरे सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर परद्वितीय कमान अधिकारी माधब चन्द्र घोष सहित समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मी उपस्थित रहे । समारोह के दौरान उपस्थित सभी बलकार्मिकों ने उनके साथ बिताए गए प्रेरणादायक अनुभवों को साझा किया और बताया कि उन्होंने एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक अभिभावक, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में हमेशा सभी का मनोबल बढ़ाया। अपने सेवाकाल के दौरान कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के साथ-साथ जनसहभागिता, नागरिक कल्याण कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, प्रशिक्षण, जवानों के कल्याण तथा सीमा क्षेत्र में विश्वास एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए अनेक उल...