किशनगंज, अप्रैल 5 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शनिवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी के ए कंपनी मोहामारी परिसर में एसएसबी एवं बिहार पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत दोनों बलों द्वारा बार्डर पीलर संख्या 128 से 129 तक संयुक्त गश्ती भी किया गया। इस समन्वय बैठक की अध्यक्षता एसएसबी ए कंपनी के प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) ठाकुर ओकरम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा आपसी समन्वय को बेहतर बनाना रहा।बैठक के दौरान समवाय प्रभारी ठाकुर ओकरम ने उपस्थित सभी पुलिस एवं एसएसबी जवानों को संबोधित करते हुए सीमा क्षेत्र में बढ़ रही तस्करी की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की तथा इसे रोकने के लिए सतर्कता एवं आपसी सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने जवानों को तस्करी से संबंधित गतिव...