एसएसबी और एपीएफ के बीच हुआ मैत्री वॉलीबॉल मैच
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी व एपीएफ के जवानों के बीच भारत-नेपाल मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 70वीं वाहिनी के सी समवाय कर्तनियाघाट के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में दोनो देशों के जवानों ने उत्साह से भाग लिया। भारत व नेपाल के बीच पारस्परिक समन्वय, मैत्रीपूर्ण संबंधों व अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 70वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भारत की ओर से 70वीं वाहिनी एसएसबी की सी समवाय कर्तनियाघाट व ई समवाय भरतपुर की संयुक्त टीम शामिल हुई। वहीं नेपाल की ओर से 31वीं वाहिनी सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) चौकी ईश्वरीगंज की टीम ने भाग लिया। सी समवाय कर्तनियाघाट के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.