अररिया, अप्रैल 17 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) उप-महानिरीक्षक (पशु चिकित्सा) डॉ. एस.सी. सुखदेव के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। 16 अप्रैल को बल मुख्यालय नई दिल्ली से पहुंचे डॉ. सुखदेव का आईसीपी गेट जोगबनी पर आगमन हुआ, जहां उन्होंने खोजी श्वान "लिकीं' और मादक खोजी श्वान 'ब्रू' का निरीक्षण किया। इसके बाद वे वाहिनी मुख्यालय बथनाहा पहुंचे, जहां उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत ने उनका स्वागत किया। सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज और डॉ. सबाना (चिकित्सा) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। 17 अप्रैल को अधिकारी मैस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। यह भी पढ़ें- चंदन हॉस्पिटल ने एसएसबी जवानों को दी 2 दिन की इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग इसके पश्चात...