एसएसबी अंतर बटालियन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
रांची, जुलाई 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची की ओर से कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय अंतर बटालियन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन के वेटेरन मेंस सिंगल फाइनल में गया के उप महानिरीक्षक मानवेन्द्र ने रांची के द्वितीय कमांडेंट सरदार सिंह चौहान को हराकर खिताब अपने नाम किया। मेंस सिंगल वर्ग में 16वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट नीरज कुमार ने 29वीं वाहिनी के कमांडेंट कुणाल को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मेंस डबल वर्ग में 16वीं वाहिनी के द्वितीय कमांडेंट बांके बिहारी और सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.