बहराइच, फरवरी 27 -- मिहींपुरवा, संवाददाता बलईगांव सीमा चौकी क्षेत्र से 13 किलोमीटर दूर तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र से दो किलोमीटर पर स्थित गोपिया गांव में चंद्र प्रकाश पुत्र ओंकारनाथ के घर में बिक्री के उद्देश्य से गांजा रखे होने की सूचना पर एसएसबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की संयुक्त टीम ने छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान मुख्य अभियुक्त चंद्र प्रकाश मौके से फरार हो गया जबकि उसके पिता ओंकारनाथ घर पर मौजूद रहे। ओंकार नाथ की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई, जिसमें एक कमरे में पीले रंग के बोरे में संदिग्ध वस्तु मौजूद रहा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की मौजूदगी में जब बोरा खोला गया तो उसमें भूरे रंग के कवर में लिप्त 6 प्लास्टिक के पैकेट मिले जिससे गंजे की तेज गंध आ रही थी। वजन करने पर कुल 21 किलोग्राम 300 मिलीग्राम सूखा गांजा बरामद ह...