पिथौरागढ़, दिसम्बर 21 -- पिथौरागढ़। एसएसबी,पशुपालन व मत्स्य विभाग में जीवित भेड़-बकरियों,मुर्गियों,ट्राउट मछलियों की आपूर्ति को लेकर समझौता हुआ। एसएसबी 55वीं बटालियन परिसर में प्रशासन व एसएसबी के बीच समझौता हुआ। डीएम आशीष भटगांई ने कहा इस समझौते से सीमांत क्षेत्र के स्थानीय पशुपालकों व किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ पहुंचेगा। 55वीं वाहिनी के कमाडेंट आशीष कुमार ने कहा स्थानीय स्तर पर जवानों को ताजा, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध होगा। इससे सीमावर्ती गांवों में पशुपालन से जुड़े किसानों व पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 11वीं वाहिनी के कमांडेट अतुल कुमार राय , एडीएम योगेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. योगेश शर्मा, जिला मत्स्य अधिकारी डॉ.रमेश सिंह चलालसहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.