रांची, अप्रैल 17 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी कुमार गौरव को एसएसपी से शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत करने से नाराज स्थानीय युवकों ने उन्हें बुलाकर जमकर मारपीट की और लूटपाट की। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को कुमार गौरव ने अपने मित्र राजेश कुमार को कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने से रोका था और उन्हें एसएसपी को आवेदन देने में मदद की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोगों ने बहाने से बुलाकर उनके साथ मारपीट की और छिनतई की। पीड़ित के अनुसार राजेश सिन्हा, मुकेश साहू, अमित कुमार सहित कई लोगों ने मिलकर करीब आधे घंटे तक उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान आरोपियों ने चाकू से गले से सोने का लॉकेट काटकर छीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.