बदायूं, अप्रैल 25 -- दोहरे हत्याकांड के बाद तीसरे बार बदायूं पहुंचे डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने केस की प्रगति जानी। सुधीर गुप्ता के भाई मोहित गुप्ता व परिवार के दो अन्य सदस्य बदायूं पहुंचे। उन्होंने कैंप कार्यालय में एसएसपी अंकिता शर्मा व जांच अधिकारी से मुलाकात की। एसएसपी व जांच अधिकारी सीओ सिटी ने उन्हें अब तक पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से अगवत कराया। एसएसपसी अंकिता शर्मा ने बताया कि डीजीएम के परिजनों को जांच के हर पहलू व बिंदु से अवगत कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...