मेरठ, फरवरी 11 -- सरधना। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अविनाश पांडेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर क्रांतिधरा भूमि मेरठ आगमन पर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। आमजन के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित कर पुलिस-जन सहयोग को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिले में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान च...