एसएसपी से मिला सराफा संघ का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दामोदरपुर में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय सराफा संघ का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री मनजीत कुमार के नेतृत्व में एसएसपी से मिला। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष सुजीत चौधरी, उपमंत्री आशीष कुमार, संघ के कार्यालय सहायक अभय कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल को एसएसपी ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसएसपी से मिला सराफा संघ का प्रतिनिधिमंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.