अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एड. के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसएसपी से मिला। उनके समक्ष दो गंभीर मामले रखे और न्याय दिलाने की मांग की। पहला मामला सासनीगेट थाना क्षेत्र का है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सासनीगेट थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण हुआ था। इसमें मुकदमा दर्ज हुआ। थाने से लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर अब तक लड़की बरामद नहीं की गई है। दूसरा मामला अकराबाद थाना क्षेत्र का है। बताया कि 30 जनवरी 2026 को अकराबाद क्षेत्र में रामवती और उनके पति के साथ दबंगों ने गांव बहादुर गाढ़ी में मारपीट की थी। पुलिस ने पीड़ितों का डॉक्टरी परीक्षण कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। एसएसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.