अल्मोड़ा, मार्च 9 -- रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के से मुलाकात की। नगर की सुरक्षा व्यवस्था व सामाजिक मुद्दों पर एसएसपी से चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। एसएसपी से मिले रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर के कई सुनसान व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। प्रमुख चौराहों, सुनसान गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। साथ ही शहरह में नियमित पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद और आपातकालीन स्थितियों में समन्वय को लेकर भी चर्चा की।एसएसपी ने भी नगर की सुरक्षा व्यवस्थ...