छपरा, फरवरी 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता l पुलिस केंद्र, सारण में स्थित सभी शाखाओं की व्यापक और व्यवस्थित समीक्षा बुधवार को सीनियर एसपी विनीत कुमार ने की । समीक्षा के दौरान प्रशासनिक, परिचालन और तकनीकी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रत्येक शाखा की कार्यप्रणाली, दायित्वों के निर्वहन, लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, मानव संसाधन, वाहनों, उपकरणों व आपसी समन्वय व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के क्रम में स्पष्ट किया कि पुलिस संगठन की प्रभावशीलता अनुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और अभिलेखों का संधारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.