एसएसपी व चार पुलिस कर्मियों को मिला शौर्य सम्मान
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- इटावा, संवाददाता। एसएसपी इटावा व चार पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके साहस व बहादुरी के चलते ये सम्मान दिया गया है। समारोह का आयोजन आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से किया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने वाली जिला पुलिस की एसओजी/सर्विलांस टीम के 4 पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस एवं बहादुरी के लिए हिन्दुस्तान दैनिक समाचार पत्र द्वारा शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। थाना इकदिल क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना में वांछित अभियुक्तों के झारखंड भागने की सूचना पर इटावा पुलिस की एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.