देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। एसएसपी ने पुलिस परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नव-नियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां उभर कर आई हैं। इन चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने और जनता के बीच पुलिस की छवि को और मजबूत बनाने के लिए एक पुलिसकर्मी का शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ होना नितांत आवश्यक है। एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके प्रशिक्षण को पूरी लगन व मनोयोग से ग्रहण करने और ट्रेनिंग की सीख को भविष्य में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अमल में लाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.