छपरा, अप्रैल 16 -- छपरा, हमारे संवाददाता l एसएसपी विनीत कुमार की गुरुवार को हुई जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं और न्याय की उम्मीद जताई। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, पुलिस कार्रवाई में देरी और अन्य सामाजिक मुद्दों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। कई फरियादी ऐसे भी थे, जो लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे थे। एसएसपी विनीत कुमार ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.