हरिद्वार, जून 20 -- हरिद्वार,संवाददाता। एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पुलिस जवानों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को 'पुलिस मैन ऑफ द मंथ' सम्मान से नवाजा गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में कहा कि अपराधों के खुलासे, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित में किए गए कार्यों के लिए इन कर्मियों का चयन किया गया है। सम्मानित होने वालों में कोतवाली नगर के हेड कांस्टेबल संदीप कपूर, कनखल की महिला कांस्टेबल राजरानी, श्यामपुर के कांस्टेबल अनिल रावत, ज्वालापुर के कांस्टेबल अमित गौड़ व राजेश बिष्ट, बहादराबाद के हेड कांस्टेबल राकेश नेगी, रानीपुर के अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, सिडकुल के कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व प्...