रांची, मार्च 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को एसएसपी राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना पहुंचे। एसएसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की और अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। सुखदेवनगर इलाके में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसएसपी ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। चिन्हित हॉट स्पॉट पर सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने के मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि लंबे समय से जब्त की गई पुरानी गाड़ियां परिसर में जगह घेर रही हैं। एसएसपी ने निर्देश दिया कि मालखाने में दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.