एसएसपी ने सिविल लाइन और भरथना थानों का वार्षिक निरीक्षण किया
इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा/भरथना। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइन और भरथना थानों का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय और थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों और जनसुनवाई प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। भरथना थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परिसर के पिछले हिस्से में मिली गंदगी पर नाराजगी जताई और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.