एसएसपी ने शाहगंज कोतवाली का किया निरीक्षण
जौनपुर, जून 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को कोतवाली शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और अभिलेखों की गहन जांच की। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सभी सरकारी दस्तावेज सुव्यवस्थित रखने, लंबित मामलों का निस्तारण करने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी और सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'ऑपरेशन वज्रपात' की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधियों पर निगरानी रखी जाए तथा क्षेत्र के मनबढ़ और दुस्साहसी अपराधियों की पहचान कर तत्काल उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। एसएसपी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त माफियाओं और गिरोहों के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.