मुरादाबाद, फरवरी 21 -- कोर्ट में चल रहे मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में कोर्ट पैरोकारों और कोर्ट मोहर्रिर की बैठक ली, जिसमें एक-एक कोर्ट पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर के काम की समीक्षा की गई। एसएसपी ने निर्देश दिया कि सभी पैरोकार और मोहर्रिर प्रभावी पैरवी करें। कोर्ट से समन्वय स्थापित करके पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले साक्ष्यों और मुकदमे के गवाहों को जिम्मेदारी के साथ कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कराएं। बैठक में एसएसपी ने अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी कुमार रणविजस सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.