रिषिकेष, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की निगरानी के लिए मुनिकीरेती में स्थापित कंट्रोल रूम को एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चल रही निगरानी को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल संबंधित स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। ड्रोन से नजर आने वाली तस्वीरों में आपात स्थिति व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी फौरन जोन व सेक्टर प्रभारियों को अवगत कराने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...