उन्नाव, मार्च 30 -- उन्नाव। एसएसपी ने सोमवार रिजर्व पुलिस लाइन पहुंच कर रिक्रूट आरक्षियों की पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) की फाइनल आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित संचालन का जायजा लिया तथा अधिकारियों व प्रशिक्षण स्टाफ को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जाए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्हें भविष्य में एक दक्ष, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.