धनबाद, मार्च 14 -- राजगंज, प्रतिनिधि। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने शुक्रवार को राजगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के पहुंचते ही पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पाया कि थानेदार अलिशा कुमारी को छोड़कर अन्य किसी पुलिस अधिकारी के पास हथियार नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि बिना हथियार के ड्यूटी करना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में ड्यूटी कैसे करते हैं और यदि कहीं भीड़ या आपात स्थिति हो जाए तो क्या करेंगे। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शुक्रवार शाम तक सभी पुलिसकर्मियों को हथियार निर्गत कराने की प्रक्रिया पूरी करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.