बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं, संवाददाता। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस यूपी 112 की 10 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि यूपी 112 व्यवस्था आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारियों ने नई गाड़ियों के संचालन से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होने की बात कही। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.