इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनी महिला रिक्रूट सिपाहियों का साक्षात्कार लेकर उनकी दक्षता परखी। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों के प्रशिक्षण अनुभव, शारीरिक क्षमता और अनुशासन का बारीकी से आंकलन किया। एसएसपी ने सिपाहियों से नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने आरक्षियों को पुलिस सेवा में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। एसएसपी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल को फील्ड में प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। वर्तमान में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में है। इस अवसर पर अपर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.