एसएसपी ने महिला कोतवाली का किया निरीक्षण
अल्मोड़ा, मार्च 20 -- एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने महिला कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरिक आदि की व्यवस्थाओं को देखा। लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामील और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। यहां सीएफओ नरेंद्र कुंवर, प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी, महेश कश्यप, एएसआई बीना दोसाद आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.