सहारनपुर, जुलाई 7 -- सहारनपुर। एसएसपी आशीष तिवारी ने निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके तहत कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। निरीक्षक सतपाल सिंह को थाना नागल से एसएसपी कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। निरीक्षक प्रवेश कुमार पुलिस लाइन से थाना सरसावा में अतिरिक्त निरीक्षक बने हैं। निरीक्षक सुभाष चंद को पुलिस लाइन से कोतवाली नकुड़ में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक वीरेश कुमार पुलिस लाइन से थाना नागल के अतिरिक्त निरीक्षक नियुक्त हुए हैं। निरीक्षक लाल सिंह को थाना जनकपुरी में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक पंकज कुमार पुलिस लाइन से कोतवाली रामपुर मनिहारान में अतिरिक्त निरीक्षक बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.