एसएसपी ने बढ़पुरा थाने का किया निरीक्षण
इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बढ़पुरा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय और अभिलेखों का गहन जायजा लिया। एसएसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं के तुरंत निस्तारण, महिला अपराधों में संवेदनशीलता और जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीट पुलिसिंग को सक्रिय करने और स्थानीय जनसंवाद बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता और जनता के प्रति व्यवहार में सुधार लाने की बात कही। इस दौरान एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.