हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शुक्रवार को कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित पुलिस मैस (भोजनालय) का निरीक्षण किया। जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने मैस में बन रहे भोजन के मेनू की जानकारी ली। खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का जायजा लिया। एसएसपी ने मैस में उपयोग हो रही सामग्रियों को स्वयं परखा और भोजन की गुणवत्ता को जांचा। भोजन व्यवस्था को संतोषजनक पाया, लेकिन मैस प्रभारी को इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित किया जाए। एक विशेष मेनू तैयार किया जाए। उन्होंने मैस परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जवानों को समय पर शुद्ध भोजन उपलब्ध हो। साथ ही मैस की संरचना में सुधार और मॉडर्नाइजेशन के प्रयास किए जाएंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.