एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई ईमानदारी की शपथ
अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी नीरज जादौन व अन्य अधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। एसएसपी ने गांधी जी और शास्त्री जी के सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसएसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गांधी-शास्त्री जयंती : पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.