अल्मोड़ा, अप्रैल 29 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके ने कोतवाली व फायर स्टेशन रानीखेत का औचक निरीक्षण किया। पुलिस व अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली रानीखेत में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों व वारंटों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। फायर स्टेशन में सभी उपकरणों को संचालित व्यवस्था में रखने को कहा। निर्माणाधीन चौकी मजखाली भवन का भी जायजा लिया। यहां एडि. एसपी हरबन्स सिंह, कोतवाल भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी चौकी मजखाली रमेश नेगी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.