बुलंदशहर, नवम्बर 28 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एक निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी ने बताया कि निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को मानीटरिंग सैल से अपराध शाखा अर्थात विवेचना इकाई तबादला किया गया है। इसी प्रकार चौकी प्रभारी बिलसूरी सिकंदराबाद विपिन कुमार को प्रभारी चौकी नवदुर्गा कोतवाली खुर्जा नगर, प्रभारी चौकी दादरी गेट कोतवाली सिकंदराबाद शुभम कुमार को थाना खुर्जा देहात, उप निरीक्षक सहदेश सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक अपराध की पेशी कार्यलय से प्रभारी चौकी बिलसूरी और स्वाट टीम से उप निरीक्षक सोनवीर सिंह सोलंकी को प्रभारी चौकी दादरी गेट सिकंदराबाद भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.