एसएसपी ने धर्मपत्नी के साथ किया व्यास पीठ पर पोथी पूजन
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मोरना। एसएसपी संजय वर्मा सोमवार को धर्मपत्नी डा. नीलम राय वर्मा के साथ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे और पूजन किया। उन्होंने कहा कि भागवत धरा में कथा सुनना सौभाग्य और प्रभु कृपा है। शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। एसएसपी ने पत्नी के साथ सिद्ध अक्षय वट और शुकदेव मंदिर में पूजन किया। वीतराग स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर वर्मा ने संत विभूति के विराट व्यक्तित्व को अनुकरणीय और प्रेरक बताया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप भागवत पीठ का चित्र, प्रसाद और शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। एसएसपी ने कहा कि स्वजनों के संकल्प से भागवत धरा पर कथा यज्ञ का अवसर मिलना निश्चित ही परम सौभाग्य का विषय है। यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र शक्ति से मिलता है सिद्धि का वरदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.