एसएसपी ने दो दरोगा किए सस्पेंड, एक लाइन हाजिर
बरेली, मई 26 -- लापरवाही और गंभीर आरोपों के मामलों में एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई करते हुए दो दरोगा सस्पेंड कर दिए, जबकि एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। तीनों के विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रेमनगर में तैनात दरोगा शुभम चौधरी पर भमोरा के गांव कंकरी युवक राहुल शंखधार को अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट करने और 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। आरोपों को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने शुभम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- वर्दी में रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाला दरोगा लाइन हाजिरजांच के निर्देश थाना हाफिजगंज में तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह को महिला संबंधी मामले में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.