हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। बढ़ते तापमान और आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने जनपदभर में संचालित सार्वजनिक संस्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और अग्निशमन अधिकारियों को कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता जांचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण, अग्निशमन मानकों के अनुपालन की समीक्षा और फायर सेफ्टी ऑडिट में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए संबंध...