एसएसपी ने दिए कई निर्देश
दरभंगा, जून 1 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को अपने कार्यालय में जिले के सभी थानों में संचालित सीसीटीएनएस प्रभारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावजों की वास्तविक समय में एंट्री करने को कहा। ई-साक्ष्य एप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो तथा फोटो को नियमानुसार अपलोड करने को कहा। पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार अपलोड करने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये। ई-समन के अलावा कई अन्य दिशा-निर्देश भी दिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.